Sunday, May 2, 2021

लाॅकडाउन 2.0 की जरुरत क्युि ??


 फिर एक और लाॅकडाउन की जरुरत किस लिए ?

करोना की दुसरी लहर बहुत ही खौफनाक रूप ले चुकी है । पिछले साल लगभग दो-तीन महीनो के लाॅकडाउन बाद भारत की अर्थवयवस्था फिर से पटरी पर लौटी थी।जिस वजह से बहुत से लोगो को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा ।इस साल मंजर और भी भयानक और खौफनाक रूप ले चुका है। लोगो के घरो मे दुख और परेशानी के अलावा कुछ देखने को नही मिल रहा । अब समय आ चुका है कि  कोई बड़ा फैसला लिया जाए। फिर से कुछ हफ्तो के लिए लाॅकडाउन लगाया जाए जो करोना फैलने की कड़ी को कमजोर कर देगा और दुसरी तरफ वैकसिन का परोडक्शन बढाने के लिए थोड़ा और समय मिल जाएगा। यह एक अस्थायी हल है जो केवल कुछ समय के लिए है लेकिन अब यही एक अंतिम रास्ता है । हमारे सवास्थ विभाग के ऊपर बहुत बोझ आ चुका है। अब परिस्तिथी हाथ से बाहर होती जा रही है।


दिल्ली उन शहरो मे से है जहां इस महामारी ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है । दिल्ली के हालात सबसे ज्यादा

बुरे रहे है। आखिर मे दिल्ली सरकार को लाकडाउन का सहारा लेना पड़ा । 19 अप्रैल से दिल्ली मे लाॅकडाउन लगा हुआ जिस का असर अब सामने आने लगा है।


1 म‌ई को दिल्ली मे 25219 मरीज पाजिटिव निकले पर साथ ही साथ 27421 मरीज ठीक हुए है।

मरीजो की ठीक होने की बढती सख्या बहुत ही अच्छा सकेंत देती है।


 मगर लाॅकडाउन गरीब और नीचे तपके के लोगो के लिए किसी सजा से कम नही है।सरकार को यह बात ध्यान मे रख कर फैसला लेना चाहिए और हमे भी अपनी इंसानित दिखाने से पीछे नही हटना चाहिए।

(अंत मे याद रहे अपनो के बिना दाल सब्जी खाने से बहुत बेहतर है अपनो के साथ नमक रोटी खाना  )

#Lockdown2021_needed

No comments:

Post a Comment